Thursday, 31 May 2018

डोनाल्ड ट्रंप को मोटापे ने डराया, वजन घटाने के लिए मीट और चीजबर्गर खाना छोड़ेंगे

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब वजन घटाने के लिये मांस और चीजबर्गर का सेवन नहीं करेंगे. राष्ट्रपति को वजन घटाने में मदद मिल सके और उन्हें छह किलोग्राम वजन कम करने के अपने मिशन में कामयाबी मिले , इसके लिये उनके आहार विशेषज्ञों ने उनकी थाली में मांस की जगह मछली को शामिल किया है.  चीज बर्गर भी अब उनके भोजन का हिस्सा नहीं रहेगा. ट्रंप (71) ने निजी तौर पर यह स्वीकार किया कि वजन घटाना उनके लिये जरूरी है और जनवरी में उन्होंने 10 से 15 पौंड वजन घटाने का मिशन शुरू किया था.

साल की शुरुआत में वह भोजन में बदलाव लाने और कसरत की नयी योजना शुरू करने पर सहमत हुए.  ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘व्हाइट हाउस की रसोईघर के सभी शेफ को यह निर्देश दिया गया है कि वे ट्रंप के लिये तैयार होने वाले भोजन में वसा और कैलोरी सीमित करने के तरीके ढूंढें. राष्ट्रपति अपने कैबिनेट, सांसदों, बाहरी सलाहकारों या विदेशी गणमान्य अतिथियों के साथ रोजाना दिन और रात का जो भोजन करते हैं उसमें भी इस निर्देश के पालन की बात कही गयी है. ’’

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वजन को 10 से 15 पाउंड कम किया
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने वजन को 10 से 15 पाउंड कम करने के लिए जनवरी में अपने आहार में बदलाव किया था. साथ ही उन्होंने मोटापे को कम करने के लिए एक नई व्यायाम योजना भी बनाई थी. उनके पांच महीने के परहेज के दौरान ट्रंप के करीबी लोगों ने कहा, "उन्होंने उनमें छोटे बदलाव देखे हैं, अधिकतर कि वह कैसे खाते हैं. "

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘तले भुने मांस की जगह मछली को शामिल किया गया है. ट्रंप का यह पसंदीदा भोजन है जिसे वह केचअप के साथ लेना पसंद करते हैं. अब उनकी थाली में सब्जियों को भी शामिल किया जा रहा है. ’’ बहरहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से वह कितना खा पा रहे हैं. 

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

इस होटल में एक रात बिताने पर मिलेंगे पूरे 67 लाख, लेकिन यह है शर्त

नई दिल्ली : शादी के बाद आमतौर पर हर कपल हनीमून मनाने के लिए जाता है. ऐसे में नया जोड़ा पैसे से ज्यादा सुविधाओं पर ध्यान देता है. इसके अलावा भी अगर आप छुट्टियों में घूमने का प्लान करते हैं तो ऐसे होटल में समय बिताना पसंद करते हैं जिसमें लग्जरी सुविधाओं के साथ ही समय बिताना यादगार साबित हो. लेकिन लग्जरी होटल में जाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं. ऐसे में एक होटल शानदार स्कीम लेकर आया है, इस ऑफर को जानने के बाद आप भी उस होटल में जाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे.

तमाम होटल देते हैं धांसू ऑफर
लेकिन आप जब भी किसी लग्जरी होटल का प्लान करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में उसके किराये और उसमें ठहरने पर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर आती है. अगर आपको किसी होटल में क्वॉलिटी टाइम बिताने पर पैसे मिले तो है न अच्छा ऑफर. शायद ही आप इस ऑफर से इंकार कर पाएं. दुनियाभर के तमाम होटल कपल्स को आकर्षित करने के लिए धांसू ऑफर देते हैं.

पूरी करनी होगी होटल की कंडीशन
इसी तरह का एक ऑफर इजरायल के होटल ने तैयार किया है. इस ऑफर में दी गई कंडीशन को अगर आप पूरा करते हैं तो आपको इनाम में 67 लाख रुपये मिल सकते हैं. इसके लिए होटल की तरफ से एक शर्त रखी गई है. इजरायल की राजधानी जेरुशलेम में स्थित येहूदा नाम के इस होटल में हनीमून या क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए आए कपल्स को स्पेशल ऑफर दिया जा रहा है.

इस तारीख पर होना होगा गर्भवती
इस ऑफर में हनीमून पर आई महिला को होटल की तरफ से बताई गई तारीख पर गर्भवती होना होगा. अगर आप भी ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो आपको इनाम में 67 लाख रुपये मिलेंगे. होटल के स्टॉफ में एक डॉक्टर भी है जो यह पुष्टि करता है कि आप पहले से तो गर्भवती नहीं है. साथ ही वह यह भी पुष्टि करता है कि आप होटल की तरफ से तय की गई तिथि पर ही गर्भवती हुई हैं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 25 May 2018

SBI का यह अकाउंट आपने खुलवाया? मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली : क्या आपको अपने फिक्सिड डिपाजिट (FD) पर कम कम ब्जाज मिल रहा है, अगर हां तो आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट खुलवा सकते हैं. एसबीआई का दावा है कि सेविंग प्लस (Savings Plus) अकाउंट में आपको अन्य खातों से ज्यादा ब्याज मिलता है. एसबीआई के सेविंग प्लस अकाउंट में जमा 1000 रुपये से ज्यादा की रकम खुद ब खुद फिक्सिड डिपॉजिट (FD) में ट्रांसफर हो जाती है. इसके लिए जरूरी है कि यह रकम 1000 रुपये के मल्टीपल में होनी चाहिए.

मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट से लिंक होता है खाता
एसबीआई सेविंग प्लस अकाउंट में आपके सेविंग अकाउंट को मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट अकाउंट से लिंक किया जाता है. इसमें मिमिमम बैलेंस से ज्यादा वाली रकम को 1000 रुपये के मल्टीपल में एक से पांच साल की टर्म डिपाजिट/ फिक्सिड डिपॉजिट में जमा कर दिया जाता है. आसान भाषा में इसे आप स्वीप-इन फेसिलिटी या फ्लैक्सी फिक्सिड डिपॉजिट कह सकते हैं.

एसबीआई सेविंग प्लस अकाउंट की तरह ही एचडीएफसी बैंक में स्वीप-इन फिक्सिड डिपॉजिट और आईसीआईसीआई बैंक में फ्लेक्सी डिपॉजिट अकाउंट होता है. इन खातों को बैंक के अनुसार अलग-अलग नाम दिया गया है. इनमें न्यूनतम बैलेंस से ज्यादा की रकम को ऑटोमेटिक फिक्सिड डिपॉजिट में ट्रांसफर कर दिया जाता है. अगर इन खातों में बैलेंस निर्धारित न्यूनतम बैलेंस से कम हो जाता है तो इसे मेनटेन करने के लिए एफडी में से रकम ट्रांसफर कर दी जाती है.

एसबीआई फिक्स डिपॉजिट रेट
- 7 दिन से 45 दिन तक----5.75 प्रतिशत
- 46 दिन से 179 दिन तक----6.25 प्रतिशत
- 180 दिन से 210 दिन तक----6.35 प्रतिशत
- 211 दिन से एक साल से कम के लिए----6.40 प्रतिशत
- एक साल से ज्यादा और दो साल से कम के लिए----6.40 प्रतिशत
- दो साल से ज्यादा और तीन साल से कम के लिए----6.6 प्रतिशत
- तीन साल से पांच साल के लिए----6.7 प्रतिशत
- पांच साल और उससे ज्यादा 10 साल तक के लिए-----6.75 प्रतिशत

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 24 May 2018

चाहे जितनी वेटिंग हो, इस जुगाड़ से कंफर्म कराते थे रेल टिकट, यूं चलता था पूरा रैकेट

मुंबई: रेल टिकटों की बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने लिए मंत्रालय अलग-अलग कोशिशें कर रहा है, लेकिन यह थमने का नाम नहीं ले रहा है. रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कोई नया नियम लेकर आती है तो इस धंधे में जुटे लोग कोई नया जुगाड़ ढूंढ लेते हैं. इस बार एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है जो वेटिंग रेल टिकटों को बड़ी आसानी से कंफर्म करा देता था. इस रैकेट से जुड़े एक युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. मूल रूप से लखनऊ के निवासी 29 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से नेताओं और नौकरशाहों के फर्जी लेटरहेड बनाने तथा वीआईपी कोटा के तहत धनी यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए ‘ सिफारिश ’ के तौर पर उन्हें भेजने को लेकर गिरफ्तार किया गया.

मुंबई के एक जीआरपी अधिकारी ने बताया कि आरोपी देवप्रताप सिंह वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को ये फर्जी पत्र बेचता था और उनसे 1200-2400 रुपये प्रति पत्र वसूलता था.

मालूम हो कि पिछले साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ था, जिसने एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली थी, जिसके जरिए रेल टिकट बुंकिंग के सर्वर का समय बदलकर समय से पहले ही तत्काल टिकट बुक कर लिया जाता था. इसके अलावा रेल टिकट बुकिंग के धंधे में जुटे लोग व्यस्त रूटों के टिकट A कुमार, B कुमार, C कुमार आदि नामों से पहले ही बुक कर लेते हैं. बाद में इसे ऊंची कीमतों पर बेचते हैं.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 19 May 2018

RBI ने इस बड़े बैंक पर लगाया 5 करोड़ का जुर्माना, यह रहा कारण

मुंबई : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने संपत्तियों वर्गीकरण एवं उपभोक्ता को जानो (KYC) संबंधी नियमों का उल्लंघन करने को लेकर साउथ इंडियन बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया. आरबीआई की तरफ से शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी गई. आरबीआई की तरफ से दिए गए बयान में बताया गया कि बैंक पर यह जुर्माना आय की पहचान एवं संपत्ति वर्गीकरण प्रावधानों, केवाईसी प्रावधानों और खजाना प्रक्रियाओं संबंधी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने को लेकर लगाया गया है. इसके बाद बैंक का शेयर बंबई शेयर बाजार में शुक्रवार को 2.66 प्रतिशत लुढ़ककर 25.60 रुपये पर बंद हुआ.

इससे पहले मार्च में आरबीआई ने एसबीआई पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना एसबीआई पर उस आदेश के बाद लगाया गया था जिसमें आरबीआई ने नकली नोट का पता लगाने और उनको जब्त करने के मामले में निर्देशों का पालन नहीं किया था. आरबीआई ने देश के सबसे बड़े बैंक की दो शाखाओं के ‘करेंसी चेस्ट’ की जांच में पाया कि नकली नोट का पता लगाने और उसे जब्त करने को लेकर जारी निर्देशों का पालन नहीं किया गया.

केंद्रीय बैंक ने इस बारे में 5 जनवरी 2018 को एक नोटिस देकर जारी किए गए निर्देशों का पालन नहीं करने का कारण पूछा था. एसबीआई की तरफ से दिए गए जवाब के बाद आरबीआई ने जुर्माना लगाया था.

Source:-Zeenews

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing