Friday, 29 June 2018

पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की साजिश पाकिस्तान में रची गई : जम्मू कश्मीर पुलिस

श्रीनगर: पत्रकार शुजात बुखारी हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने गुरूवार( 28 जून) को कहा कि इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि इसकी साजिश पाकिस्तान में लश्कर-ए- तय्यबा के सदस्यों ने रची थी. साथ ही, इसे नवीद जट्ट समेत प्रतिबंधित संगठन के आतंकवादियों ने अंजाम दिया. जट्ट फरवरी में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) एस पी पाणि ने संवाददाताओं से कहा कि हत्यारों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक जट्ट , दक्षिण कश्मीर के नागरिक मुजफ्फर अहमद और आजाद मलिक के रूप में हुई है, जिन्होंने 14 जून को इस घटना को अंजाम दिया था.

उन्होंने कहा कि कई सोशल मीडिया अभियान चलाए गए. उसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया, जो कई बार धमकाने वाला था. उन्होंने कहा कि इस तरह के पांच से छह पोस्ट आए. पाणि ने कहा , ‘‘इसके अलावा एक फेसबुक (पेज) और एक ट्विटर हैंडल था. जांच में खुलासा हुआ है और हमारे पास ठोस सबूत हैं कि ये पाकिस्तान से किये गए थे. ’’

एक व्यक्ति की पहचान सज्जाद गुल के रूप में हुई है
उन्होंने कहा, ‘‘सेवा प्रदाताओं ने जो स्थान बताया, वो पाकिस्तान के हैं और वे लश्कर- ए- तय्यबा की साजिश का हिस्सा हैं.’’ दो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर अभियान चला रहे एक व्यक्ति की पहचान सज्जाद गुल के रूप में हुई है जो फर्जीवाड़ा से प्राप्त पासपोर्ट के जरिए भारत से भागने में कामयाब रहा. पाणि ने कहा कि गुल को इससे पहले 2003 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसने सजा भी काटी थी.

बाद में उसने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की और श्रीनगर लौटने से पहले जयपुर से एमबीए की पढाई की. उसे श्रीनगर पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित अन्य मामले में 2016 में गिरफ्तार किया था लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई थी. उन्होंने कहा , ‘‘ हम स्थानीय अदालत से गुल के खिलाफ गैरजमानती वारंट हासिल करके उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी कराने के लिए इंटरपोल से बात करेंगे.’’

सनसनीखेज हत्याकांड
आपको बता दें कि स्थानीय दैनिक राइजिंग कश्मीर के प्रधान संपादक बुखारी की गत 14 जून को प्रेस एंक्लेव स्थित उनके दफ्तर के बाहर तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हमले में बुखारी के दो निजी सुरक्षा अधिकारी भी मारे गए थे. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज जारी की थी जो मोटरसाइकिल पर सवार थे. एक हमलावर ने जहां हेल्मेट पहन रखा था तो एक अन्य ने मास्क पहन रखा था. पुलिस ने बुखारी की हत्या का आरोप लश्कर ए तैयबा पर लगाया है , वहीं आतंकी संगठन ने इससे इनकार किया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 23 June 2018

LIVE: भोपाल पहुंचे PM मोदी, प्रदेश को देंगे 4600 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार को) एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं. पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे. यहां पर सीएम शि‍वराज सिंह चौहान राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्‍य पार्टी नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया है. मोदी इस प्रवास के दौरान राजगढ़ और इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के पुरस्कारों को वितरण करेंगे.

ऐसा रहेगा पीएम का दौरा
सुबह 10.50 पर मोदी दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए. 12.10 बजे पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे. 12.50 बजे वह मोहनपुरा डैम हेलीपेड, राजगढ़ पहुंचें और कायक्रम में शिरकत करेंगे. 2 बजे तक मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे. 2.15 बजे वह मोहनपुरा से हेलीकाप्टर के जरिए 3.15 बजे इंदौर पहुंचे. इंदौर पहुंचने के बाद मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के पुरस्कार वितरण करेंगे.

4600 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
मध्यप्रदेश का राजगढ़ सूखा प्रभावित क्षेत्र है जहां किसान सिंचाई के लिए सिर्फ बारिश के पानी पर निर्भर थे. मोहनपुरा स्थित बांध करीब 3,800 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ है. इसका काम दिसंबर 2014 में शुरू हुआ था. इसमें 17 गेट हैं, जिससे करीब 1.35 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी. इंदौर पहुंचेंगे में पीएम शहरी विकास महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान पीएम मोदी राज्य के विभिन्न इलाकों में करीब 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 20 June 2018

छत्तीसगढ़: ACS सुब्रमण्यम होंगे जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रेटरी, डेपुटेशन का आदेश जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के ACS सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है. भारत सरकार ने डेपुटेशन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं. सुब्रमण्यम को तत्काल प्रभाव से जम्मू कश्मीर में जॉइनिंग का आदेश दिया गया है.

छत्तीसगढ़ः कवर्धा कलेक्टर ने बेटी का सरकारी स्कूल में कराया एडमिशन

1987 बैच के IAS सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर में चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. सुब्रमण्यम मनमोहन सिंह के कार्यकाल में केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी रह चुके हैं. मोदी सरकार में भी वो एक साल जॉइंट सेक्रेटरी रहे हैं. पिछले 3 साल से सुब्रमण्यम अपने होम टाउन के कैडर छत्तीसगढ़ में होम सेक्रटरी के तौर पर सेवा दे रहे थे.


छत्तीसगढ़ में BSP अकेले ही लड़ेगी चुनाव, गठबंधन से करेगी परहेज

सुब्रमण्यम को जम्मू-कश्मीर भेजने का फैसला देर रात हुआ है. इसे प्रशासनिक तौर पर बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 18 June 2018

चार में से एक भारतीय होता है ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार : रिपोर्ट

मुंबई : भारतीय अब डिजिटल रूप से अधिक सक्रिय होते जो रहे हैं और इसके साथ ही उनके साथ वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम भी बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चार में से एक भारतीय ग्राहक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनता है. वैश्विक वित्तीय सूचना कंपनी एक्सपेरियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 प्रतिशत भारतीय ऑनलाइन लेनदेन में सीधे धोखाधड़ी का शिकार बने हैं.

दूरसंचार क्षेत्र में सबसे ज्यादा धोखाधड़ी
दूरसंचार क्षेत्र को सबसे अधिक 57 प्रतिशत ऑनलाइन धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता है. इसके बाद बैंक (54 प्रतिशत) और रिटेलर्स (46 प्रतिशत) का नंबर आता है. इसके अलावा भारतीय बैंकों के साथ डेटा साझा करने में अधिक संतोषजनक स्थिति महसूस करते हैं. 50 भारतीय बैंकों के साथ डेटा साझा करते हैं. वहीं ब्रांडेड रिटेलर्स के साथ 30 प्रतिशत ही डेटा साझा करते हैं.

औसतन डिजिटल लेनदेन करने वाले 65 प्रतिशत लोगों ने मोबाइल के जरिये भुगतान का विकल्प चुना है क्योंकि उन्हें यह सुविधाजनक लगता है. भारत में सिर्फ 6 प्रतिशत ग्राहक अपने साझा किए गए डेटा को लेकर सुरक्षा या सतर्कता बरतते हैं. जापान में यह आंकड़ा सबसे ऊंचा आठ प्रतिशत का है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 51 प्रतिशत भारतीय विभिन्न सेवाओं के लिए अपने निजी डेटा को साझा करने में हिचकते नहीं हैं.

दिलचस्प तथ्य यह है कि जनांकिक आधार पर गड़बड़ी वाले डेटा साझा करने के मामले में 70 प्रतिशत के साथ भारत चौथे स्थान पर है. यह रिपोर्ट सलाहकार कंपनी आईडीसी के साथ मिलकर तैयार की गई है. यह ऑनलाइन सर्वे 10 एपीएसी बाजारों आस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम के उपभोक्ताओं की राय पर आधारित है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

देश में जल्द शुरू होगा WhatsApp पेमेंट फीचर, 10 लाख लोग कर रहे टेस्टिंग

नई दिल्ली : देश में करीब 10 लाख लोग व्हॉट्सएप भुगतान सेवा (WhatsApp Payment) का 'परीक्षण' कर रहे हैं. कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि हम भारत सरकार, एनपीसीआई और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे इसका विस्तार और लोगों तक किया जा सके. व्हॉट्सएप पेमेंट फीचर को पेटीएम से चुनौती मिलेगी. पिछले कुछ समय से इसकी बीटा टेस्टिंग चल रही है. फेसबुक की इकाई व्हॉट्सएप ने अभी तक अपनी सेवा की शुरुआत की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन इसके आने वाले कुछ दिनों शुरू होने की उम्मीद है.

व्हॉट्सएप के प्रवक्ता ने बताया करीब 10 लाख लोग व्हॉट्सएप पेमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहे हैं. हमें इस पर पॉजीटिव रिस्पांस मिल रहा है. लोग मैसेज भेजने जैसे तरीके से पैसा भेजने की सुविधा का आनंद ले रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा कि व्हॉट्सएप भारत सरकार, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और कई बैंकों के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक इस फीचर को पहुंचाया जा सके और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सपोर्ट किया जा सके.

आरबीआई ने सभी भुगतान प्रणाली परिचालकों के लिए यह अनिवार्य किया है कि भुगतान से संबंधित आंकड़े सिर्फ भारत में स्टोर किए जा सकते हैं. इसे पूरा करने के लिए उन्हें छह महीने का समय दिया गया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Saturday, 16 June 2018

1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को चुनाव से पहले 'बड़ा तोहफा' दे सकती है मोदी सरकार!

नई दिल्‍ली: केंद्र की मोदी सरकार 2019 का चुनाव जीतने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से केंद्रीय कर्मचारी खुश नहीं हैं. ऐसे में बीजेपी सरकार एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को नाराज नहीं करना चा‍हती है. वह इन कर्मचारियों को चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बड़ा तोहफा देगी. इसमें 7वें वेतनमान आयोग के तहत कर्मचारियों की मांग के अनुरूप न्‍यूनतम वेतनमान और फिटमेंट फैक्‍टर बढ़ाने की सौगात शामिल हो सकती है. हां, ये ऐलान कब होगा इसे लेकर ऊहापोह की स्थिति है. सूत्रों की मानें तो अंदरखाने तारीखों के चयन को लेकर मंथन चल रहा है. उम्‍मीद है कि इस बार 15 अगस्‍त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका ऐलान करे. कुछ और तारीखों पर भी मंथन हो रहा है. सरकार ने जनवरी 2016 में केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया था. लेकिन महंगाई को देखते हुए उसका खास असर नहीं हुआ. उल्‍टे कर्मचारी नाराज हो गए. उन्‍होंने सरकार से गुजारिश की थी कि न्‍यूनतम वेतन 18000 से बढ़ाकर 26000 रुपए कर दिया जाए और फिटमेंट फैक्‍टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाए.

50 लाख कर्मचारी इंतजार में
सरकार ने अब तक 50 लाख कर्मचारियों का न्‍यूनतम वेतन नहीं बढ़ाया है लेकिन ग्रामीण अंचल में तैनात कर्मचारियों की सैलरी में 56 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने गांवों में तैनात पार्ट-टाइम पोस्‍टल सर्विस स्‍टाफ का वेतन 56 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था. उन्‍हें 1 जनवरी, 2016 से एरियर मिलेगा.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Thursday, 14 June 2018

फेड के फैसले से शेयर बाजार टूटा, सेंसेक्स 200 अंक गिरा, निफ्टी 10800 के नीचे

नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से दुनियाभर के बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है. भारतीय शेयर बाजारों पर भी इसका असर दिखा. गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सेंसेक्स 118 अंक गिरकर 35621 के स्तर पर खुला. वहीं, निफ्टी 34 अंक टूटकर 10822 के स्तर पर आ गया. यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाई जाने के बाद यूएस मार्केट कमजेारी के साथ बंद हुए. कल के कारोबार में डाओ 120 अंक लुढ़कर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल, सेंसेक्स 191 अंक यानि 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 35553 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. वहीं, निफ्टी 64 अंक की गिरावट के साथ 10,792 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है.

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी गिरावट
दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है. बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.10 फीसदी गिरकर 17010 के स्तर के आसपास आ गया है. वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी घटकर कारोबार कर रहा है.

आईटी शेयरों में बिकवाली
रियल्टी, ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है. निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.27 फीसदी टूट गया है, जबकि निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.05 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बैंक निफ्टी 0.34 फीसदी गिरकर 26550 के आसपास नजर आ रहा है. हालांकि, मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी आई है. निफ्टी का मेटल इंडेक्स 0.29 फीसदी बढ़ गया है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Wednesday, 13 June 2018

HDFC अकाउंट होल्डर के लिए जरूरी खबर, बैंक ने ग्राहकों को खुद दी जानकारी

नई दिल्ली : अगर आपका बैंक अकाउंट भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. यह खबर एटीएम/ डेबिट कार्ड से जुड़ी हुई है. बैंक की तरफ से बुधवार को अपने ग्राहकों को एक ई-मेल के जरिये एटीएम/ डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दी है. ई-मेल पर बैंक की तरफ से जानकारी दी गई कि एटीएम/ डेबिट कार्ड एक्सेस सिस्टम में 14 जून को मेंटीनेंस की जाएगी. बैंक की तरफ से जारी ई-मेल में बताया गया कि सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण हमारा एटीएम/ डेबिट कार्ड एक्सेस सिस्टम आधी रात 12.30 बजे से सुबह 5 बजे तक मेंटीनेंस में रहेगा.

बैंक ने ई-मेल कर दी जानकारी
बैंक की तरफ से बताया गया कि एटीएम से जुड़ा यह मेंटीनेंस 14 जून को होगा. बैंक की तरफ से कष्ट के लिए खेद प्रकट किया गया है. आपको बता दें कि बैंकों की तरफ से समय-समय पर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाता है, ऐसे में कुछ समय के लिए बैंक के संबंधित एटीएम काम नहीं करते. इस बारे में बैंक की तरफ से ग्राहकों ई-मेल और मैसेज के जरिए बताया गया है.

इससे पहले पिछले दिनों HDFC बैंक ने म्‍युचुअल फंड (LAMF) के बदले डिजिटल लोन देने की शुरुआत की थी. इस सुविधा के जरिये बैंक के कस्‍टमर 3 स्‍टेप में ऑनलाइन इसका लाभ उठा सकते हैं. यह सुविधा कुछ खास कस्टमर्स के लिए ही है. जिन निवेशकों के पास म्‍युचुअल फंड की स्‍कीम्‍स हैं, जिनका रजिस्‍ट्रार CAMS है, सिर्फ वह इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. यह सुविधा उन्हीं कस्‍टमर्स को भी मिलेगी जिनकी अभी तक कोई क्रेडिट हिस्‍ट्री नहीं है.

निवेशक बैंक की साइट के माध्‍यम से CAMS की वेबसाइट पर जाकर फंड को सिलेक्‍ट करना है. इसके बाद टर्म और कंडीशन टैप पर क्लिक करना होगा. आखिर में एक वन टाइम पासवर्ड जेनरेट करना होगा, जिसके बाद यह प्रोसेस पूरा हो जाएगा. इसके बाद आपको ओवरड्राफ्ट लिमिट मिल जाएगी. यह ओवरड्राफ्ट लिमिट म्‍युचुअल फंड में निवेश के हिसाब से मिलेगी. बाद में आप इस लिमिट के अंदर पैसा जब चाहें ले सकते हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 12 June 2018

United States to stop war games with South Korea: Donald Trump

Singapore: Within a few short hours of signing a historic document in which North Korea has committed to denuclearisation in the Korean peninsula, US President Donald Trump announced that he would be bringing an end to war games between his country and South Korea.

Trump and North Korea's supreme leader Kim Jong-un signed a landmark document on Tuesday which paved the way for establishing peace and good relations between the two countries. The document also laid the foundations of the gloom of a nuclear threat fading away. While both leaders hailed the outcome of their talks, they also underlined the common objective of establishing peace. "Our unprecedented meeting, the first between an American president and a leader of North Korea, proves that real change is indeed possible," said Trump. "We're prepared to start a new history, and we're ready to write a new chapter between our nations."

Trump also said that the war games with South Korea would be brought to an end. "We will be stopping the war games (with South Korea). We shall save us a tremendous amount of money, a lot of money, unless and until we see that future negotiations (with North Korea) are not going along as they should. I want to get our soldiers out, wanna get our soldiers back home. We have, right now, 32,000 soldiers in South Korea and I would like to be able to bring them back home. But that's not the part of the equation right now. I hope at some point it will be."

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 11 June 2018

मप्र: लंबाई कम होने की वजह से पुलिस भर्ती से बाहर हुईं लड़कियां, हक पाने को रखा उपवास

भोपाल: मध्य प्रदेश में ऊंचाई कम होने के कारण पुलिस में भर्ती से बाहर की गईं लड़कियों ने सोमवार को राजधानी के शाहजहांनी पार्क में सामूहिक उपवास रखा. साथ ही ऐलान किया कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका क्रमिक उपवास जारी रहेगा.

छात्राओं का नेतृत्व करने वाली प्रीति शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस में महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऊंचाई में छूट देने की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें सिर्फ ऊंचाई कम होने के कारण भर्ती से बाहर कर दिया गया है. वे 155 सेंटीमीटर तक की ऊंचाई वाली लड़कियों को नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रही हैं.

प्रीति शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षाओं में सफल होने के बाद ऊंचाई 158 सेंटीमीटर के स्थान पर 155 सेंटीमीटर होने पर उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया. जबकि, मुख्यमंत्री ने ऊंचाई में छूट की घोषणा की थी. प्रीति ने बताया कि सोमवार को राज्य के विभिन्न स्थानों से पहुंची लड़कियों ने उपवास रखा. इस दौरान एक महिला अधिकारी आईं और उन्होंने उपवास खत्म करने की अपील की.

प्रीति का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक उपवास का क्रम जारी रहेगा. मंगलवार को फिर उपवास पर लड़कियां बैठेंगी.

बता दें कि मुख्यमंत्री चौहान ने अक्टूबर, 2017 में घोषणा की थी कि राज्य में गुंडों, मनचलों को ठीक करने के लिए बालिकाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर उन्हें खाकी वर्दी के साथ, उनके हाथ में डंडा थमाएंगे और इसके लिए उन्होंने पुलिस भर्ती में बालिकाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर में छूट देने की घोषणा की थी. ऊंचाई में कितनी छूट दी जाएगी, इसे उन्होंने स्पष्ट नहीं किया था. 

PM मोदी को हराने के लिए इतनी बड़ी कुर्बानी देने को तैयार हैं अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन जारी रखने का इशारा करते हुए कहा कि वे भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कई भी कुर्बानी देने को तैयार है. सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा, 'बसपा के साथ हमारा गठबंधन 2019 में जारी रहेगा, अगर हमें कुछ सीटें छोड़नी, तो भी हम इसके लिए तैयार हैं. हमारा मकसद भाजपा की हार सुनिश्चित करना है.'

अखिलेश ने रविवार (10 जून) को मैनपुरी में आयोजित एक जनसभा में कहा ‘‘समाजवादियों का दिल बड़ा है. अगर दो चार सीटें आगे पीछे करनी होंगी और त्याग करना होगा तो करेंगे.’’ उन्होंने कहा कि अब भाजपा को चिंता है कि हम इस काम को कैसे करेंगे. हम अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस काम को करेंगे, जो उनके (बसपा कार्यकर्ताओं) साथ खड़े रहेंगे और उन्हें सहयोग करेंगे.‘‘ ज्ञातव्य है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 10 जून को दावा किया था कि सपा और बसपा की दोस्ती ज्यादा नहीं चलेगी और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही इसका अंत हो जाएगा.

मालूम हो कि मार्च में हुए गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बसपा ने सपा का सहयोग किया था. इसके अलावा राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में भी दोनों दल करीब आये. कर्नाटक में मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती पहली बार एक मंच पर नजर आये थे. हालांकि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को पेचीदा मसले के तौर पर देखा जा रहा है. खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां कई राजनीतिक दल मजबूत स्थिति में हैं.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 8 June 2018

मप्र: भोपाल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, प्‍लेन में सवार थे 120 यात्री

भोपाल: मध्‍यप्रदेश के राजाभोज एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया. मुंबई से भोपाल आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट रनवे से नीचे उतर गई. प्‍लेन में 120 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित फ्लाइट से निकाल लिया गया है. जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W-896 मुंबई से भोपाल और भोपाल से मुंबई आती है.

खबर के मुताबिक, जेट एयरवेज की फ्लाइट मुंबई से भोपाल आ रही थी तभी लैंडिंग करते हुए प्‍लेन रनवे पर फिसल गया. एयर इंडिया की मशीन से टोचन करके रनवे से फिसली फ्लाइट को निकाला गया और फिर मशीन से फ्लाइट को निकालकर पार्किंग में लाया गया.

दिल्ली से पटना जा रहा था विमान, वाराणसी होते हुए लौटा वापस तो यात्रियों ने किया हंगामा

इस हादसे से यात्रियों के बीच दहशत छा गई है. लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी. लेकिन विमान से यात्रियों के सुरक्षित निकाले जाने की खबर ने सभी को राहत पहुंचाई.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Tuesday, 5 June 2018

न्यूजियम ने लंकेश, भौमिक सहित 2017 में मारे गए पत्रकारों को कुछ ऐसे किया याद

वॉशिंगटन : अमेरिका के वॉशिंगटन में न्यूजियम ने एक समारोह में 2017 में मारे गए भारतीय पत्रकारों गौरी लंकेश और सुदीप दत्ता भौमिक सहित विभिन्न देशों के 18 दिवंगत मीडियाकर्मियों को ‘जर्नलिस्ट मेमोरियल’ में शामिल किया.

भारतीय पत्रकार गौरी लंकेश को भी किया गया याद
स्वतंत्र प्रेस के महत्व को समझने के लिए संग्रहालय न्यूजियम प्रतिवर्ष कुछ पत्रकारों का चयन करता है जिन्हें स्मारिका में शामिल किया जाता है. इन पत्रकारों की मृत्यु/हत्या दुनियाभर में मीडियाकर्मियों द्वारा उठाए जाने वाले खतरों को दर्शाती है. इस वर्ष स्मारिका में शामिल किए गए 18 नाम में से आठ महिलाओं के हैं. न्यूजियम ने एक संक्षिप्त विवरण में कहा, ‘‘गौरी लंकेश (55) पूरे भारत में जातिवाद और हिन्दू कट्टरवाद के खिलाफ अपने मुखर लेखों के लिए प्रसिद्ध थीं.’’

उसमें लिखा है कि पांच सितंबर, 2017 को गौरी अपने घर के मुख्य दरवाजे से कुछ कदम की दूरी पर खड़ी थीं, तभी बाइक सवार बदमाश वहां आकर रूके और उनके सीने तथा पेट में गोलियां मार दीं. गौरी की मौके पर ही मौत हो गई. न्यूजियम ने कहा है, ‘‘कार्यकर्ता और अपनी साप्ताहिक पत्रिका ‘गौरी लंकेश पत्रिके’ की संपादक गौरी अक्सर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके हिन्दू राष्ट्रवादी एजेंडे की आलोचना करती थीं. गौरी की हत्या का पूरे देश में विरोध हुआ. उनकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.’’

सुदीप दत्ता के बारे में भी हुई चर्चा
सुदीप दत्ता भौमिक के बारे में न्यूजियम का कहना है कि उन्होंने त्रिपुरा के स्थानीय अखबार के लिए ‘पुलिस में भ्रष्टाचार’ की तहकीकात की थी. भौमिक को 21 नवंबर, 2017 को अर्द्धसैनिक बल के स्थानीय प्रमुख तपन देबबर्मा से मिलने को कहा गया. इससे एक सप्ताह पहले ही भौमिक ने बल के भीतर ‘भ्रष्टाचार’ के बारे में एक लेख लिखा था. मुलाकात के दौरान भौमिक और देबबर्मा में बहस हुई. बाद में देबबर्मा ने अपने अंगरक्षक को कथित रूप से आदेश दिया कि वह भौमिक को गोली मार दे. भौमिक की मौके पर ही मौत हो गयी.

भौमिक के संपादक के हवाले से न्यूजियम ने कहा, ‘‘सुदीप का एकमात्र अपराध यह था कि उसने कई वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा किया था, जिनमें देबबर्मा संलिप्त था.’’ उसने कहा कि भौमिक की हत्या के मामले में देबबर्मा और उनके अंगरक्षक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Monday, 4 June 2018

भूमध्य सागर में 50 से ज्यादा शरणार्थी डूबे, 68 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

सफाक्स (ट्यूनीशिया): भूमध्य सागर में 50 से ज्यादा शरणार्थी डूब गए. उनमें से अधिकतर ट्यूनीशिया और तुर्की के तट के पास डूबे हैं. ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि देश के दक्षिणी तट के पास से रविवार (3 जून) को 48 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 68 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह हिस्सा सफाक्स शहर के नजदीक है. हादसे में बचे ट्यूनीशिया के वाएल फरजानी ने बताया कि नौका की अधिकतम क्षमता 75 से 90 लोगों की थी, लेकिन उसमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे. उन्होंने एएफपी को बताया कि नौका में पानी घुस गया और कुछ मुसाफिर समंदर में कूद गए और डूब गए.

सफाक्स के नौसेना अड्डे के मोहम्मद सलाह सगामा ने बताया कि लोगों की तलाश के लिए सोमवार (4 जून) सुबह भी अभियान जारी रहेगा. तलाश अभियान को रविवार (3 जून) शाम सात बजे (मानक समयनुसार शाम छह बजे) रोक दिया गया था. ट्यूनीशिया के लोग और शरणार्थी नियमित तौर पर यूरोप में बेहतर भविष्य की तलाश के लिए भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हैं. मार्च में 120 ट्यूनीशियाइयों को बचाया था. वे इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

इटली के नए गृह मंत्री मटेओ साल्विनी ने वहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या घटाने और लोगों को देश से निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाने का संकल्प लिया है. उन्होंने शनिवार (2 जून) को एक रैली में कहा कि अवैध आव्रजकों के अच्छे दिन खत्म हुए. अब वे अपना सामान बांध लें.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

Friday, 1 June 2018

उत्तर प्रदेश: 30 वर्षीय विवाहिता ने ससुर पर लगाया बलात्कार का आरोप

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति को अपनी बहू से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी इरफान को शुक्रवार की शाम भोपा पुलिस थाना अंतर्गत इलाके से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि विवाहिता (30) ने दावा किया कि उसका पति लंबे समय से लापता है और वह अपने ससुर के साथ ही रह रही थी.

बृहस्पतिवार को उसके ससुर ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और यह धमकी दी कि वह इसका जिक्र वह किसी से भी नहीं करे. पुलिस ने बलात्कार एवं अन्य आरोपों के तहत एक मामला दर्ज किया है.

Source:-NDTV

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing