Saturday, 23 June 2018

LIVE: भोपाल पहुंचे PM मोदी, प्रदेश को देंगे 4600 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार को) एक दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं. पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे. यहां पर सीएम शि‍वराज सिंह चौहान राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्‍य पार्टी नेताओं ने पीएम का स्‍वागत किया है. मोदी इस प्रवास के दौरान राजगढ़ और इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के पुरस्कारों को वितरण करेंगे.

ऐसा रहेगा पीएम का दौरा
सुबह 10.50 पर मोदी दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए. 12.10 बजे पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे. 12.50 बजे वह मोहनपुरा डैम हेलीपेड, राजगढ़ पहुंचें और कायक्रम में शिरकत करेंगे. 2 बजे तक मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे. 2.15 बजे वह मोहनपुरा से हेलीकाप्टर के जरिए 3.15 बजे इंदौर पहुंचे. इंदौर पहुंचने के बाद मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के पुरस्कार वितरण करेंगे.

4600 करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
मध्यप्रदेश का राजगढ़ सूखा प्रभावित क्षेत्र है जहां किसान सिंचाई के लिए सिर्फ बारिश के पानी पर निर्भर थे. मोहनपुरा स्थित बांध करीब 3,800 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ है. इसका काम दिसंबर 2014 में शुरू हुआ था. इसमें 17 गेट हैं, जिससे करीब 1.35 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी. इंदौर पहुंचेंगे में पीएम शहरी विकास महोत्सव के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस दौरान पीएम मोदी राज्य के विभिन्न इलाकों में करीब 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment