Friday, 8 June 2018

मप्र: भोपाल एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, प्‍लेन में सवार थे 120 यात्री

भोपाल: मध्‍यप्रदेश के राजाभोज एयरपोर्ट पर आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया. मुंबई से भोपाल आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट रनवे से नीचे उतर गई. प्‍लेन में 120 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित फ्लाइट से निकाल लिया गया है. जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W-896 मुंबई से भोपाल और भोपाल से मुंबई आती है.

खबर के मुताबिक, जेट एयरवेज की फ्लाइट मुंबई से भोपाल आ रही थी तभी लैंडिंग करते हुए प्‍लेन रनवे पर फिसल गया. एयर इंडिया की मशीन से टोचन करके रनवे से फिसली फ्लाइट को निकाला गया और फिर मशीन से फ्लाइट को निकालकर पार्किंग में लाया गया.

दिल्ली से पटना जा रहा था विमान, वाराणसी होते हुए लौटा वापस तो यात्रियों ने किया हंगामा

इस हादसे से यात्रियों के बीच दहशत छा गई है. लेकिन सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है. एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई थी. लेकिन विमान से यात्रियों के सुरक्षित निकाले जाने की खबर ने सभी को राहत पहुंचाई.

Source:-ZEENEWS

View More About Our Services:-Mobile Database number Provider and Digital Marketing 

No comments:

Post a Comment